Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा के दो पूर्व विधायक के समर्थक आपस में भिड़े, चटकी कुर्सियां











अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित उतरौला में कार्यकर्ता बैठक के दौरान दो पूर्व विधायकों में नोकझोंक शुरू हो गई इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए जमकर कुर्सियां तोड़ी गई जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ता के तमाम समझाने बुझाने के बाद मामला तो शांत हुआ परंतु तब तक काफी कार्यकर्ता मीटिंग आज छोड़कर जा चुके थे

                जानकारी के अनुसार उतरौला के होटल ताज में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुटो के शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। पूर्व विधायको आरिफ अनवर हाशमी तथा अनवर महमूद के समर्थक आपस मे भिड़ गये । जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायको ने समर्थकों को शांत कराया लेकिन तब तक काफी कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन से बाहर चले गए । दरसल सोमवार को होटल ताज में समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन था । सम्मेलन में मतदाता सूची मे  गड़बड़ी व फर्जी वोटरों के बाबत होनी थी लेकिन सुबह से ही सम्मेलन स्थल पर दोनो पूर्व विधयको के समर्थक एकत्रित होने लगे। समर्थक एक दूसरे पर बूथ प्रभारी की नियुक्ति को लेकर आरोप लगाने लगे कि नगर में जिनको बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपने कार्यो के प्रति उदासीन है । विधानसभा अध्यक्ष ने मन माने तरीके से यह कार्य किया है । 








समाजवादी पार्टी हाई कमांन के निर्देशों का उल्लंघन किया गया है । इसी बात को लेकर दोनों गुटों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गये । माहौल को गरम देखकर मीटिंग हाल में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग बाहर भागने लगे। अनेक लोग चोटिल हो गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, तीनों विधायकों ने अथक परिश्रम कर स्थिति को सामान्य तो किया लेकिन तब तक काफी लोग मीटिंग छोड़कर जा चुके थे । 









तनानती से क्षुब्ध वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के लिए एकजुट होने की अपील की। सम्मेलन में पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजीज ख़ान एजाज मलिक, इदरीस खान, तैय्यब अली,मोहसिन खान , लकी खान, व मीडिया प्रभारी बहलोल नियाजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे