Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वड़ोदरा इंटरनेशनल मैराथॉन के तैयारियों की बैठक में शामिल हुए कारपोरेट पार्टनर्स और गणमान्य हस्तिया













गुजरात :आगामी ६ जनवरी २०१९ को होने वाले वड़ोदरा  इंटरनेशनल मैराथन को देश में नंबर  वन  और ऐतिहासिक बनाने हेतु आज शहर के सूर्या पैलेश  होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे कारपोरेट जगत की बड़ी कम्पनियो जैसे पावर्ड  बाइ ,अलेम्बिक , ओरल हेल्थ पार्टनर ज्वेल कंंज्युमर केयर प्रा लि ,रिसोर्सेस पार्टरनर्स ज्योति लिमिटेड ,क्लीनिंग पार्टनर  मिस्टर  क्लीन आदि ७० से अधिक कम्पनियो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया !
इस अवसर पर उपस्थित वड़ोदरा की सांसद  रंजना बेन भट्ट , मेयर  डॉ जिगीशा बेन शेठ ,वड़ोदरा मैराथॉन की चेयर पर्सन  तेजल अमीन, को चेयर पर्सन समीर खेरा और डायरेक्टर नीलेश शुक्ल की गरिमामय उपस्थिति में ओलम्पिक गोल्ड  मेडलिस्ट सरिता गायकवाड़ को ब्रांड अम्बेस्डर नामित किया गया !








सर्वप्रथम को चेयरपर्सन समीर खेरा ने विगत वर्ष के मैराथन पर विस्तृत प्रकाश डाला और देश विदेश से लोगो से जुड़ने का अह्व्हन किया ! फ्लैग आफ के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री  श्री विजय रुपानी को आमंत्रित किया गया है ! 
पिछले वर्ष लगभाग ९० हजार लोगो ने मैराथन में हिस्सा लिया था और इस बार लगभग  एक लाख से ज्यादा लोगो के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है ! 









प्रेस कांफ्रेंस को तेजल अमीन , नीलेश शुक्ला और वड़ोदरा की मेयर जिगीशा बेन शेठ ने सम्बोधित किया ! कार्यक्रम वड़ोदरा मैराथन टीम में मुख्य रूप से रीमा नरूला ,चिराग पटेल आदि उपस्थित रहे !


संतोष तिवारी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे