Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद में 3 दिसंबर तक धारा 144 लागू, इस प्रकार के आयोजनों पर लगी रोक












वासुदेव यादव 
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में आगामी त्योहारों, प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 144 लागू कर दी गई है. निषेधाज्ञा 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी और इस दौरान जनपद में कोई रैली, पदयात्रा, परिक्रमा व जनसभा पर रोक रहेगी. जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने कहा कि आगामी अवधि में त्योहारों, प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है |







जनपद में धारा 144 में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञाएं पारित की जाती हैं. यह निषेधाज्ञा 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी. उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि, बाबरी मस्जिद के संबंध में किसी भी व्यक्ति समूह संगठन, राजनैतिक दल आदि द्वारा कोई कार्यक्रम, समारोह, रैली, पदयात्रा, परिक्रमा व जनसभा आदि नहीं किया जाएगा. इस निषेधाज्ञा के अंतर्गत जनपद में किसी भी व्यक्ति संस्था एवं संगठन द्वारा किसी प्रेसवार्ता या अन्य किसी माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव व सामाजिक सौमनस्य को विगाड़ने का प्रयास नहीं किया जाएगा |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे