अलीम खान
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।आज कांग्रेस सेवादल द्वारा नवरात्रि के नवमी पावन पर्व के शुभ अवसर पर कन्या पूजन और फलाहार का कार्यक्रम निजामुद्दीनपुर चौराहे पर स्तिथि माँ बैष्णो पंडाल के प्रांगण मे सेवादल के जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता की आयोजकता व बरिष्ठ कॉंग्रेसी नेता अरविंद सिंह बबलू की अध्यक्षता मौजूदगी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नौ दुर्गा रूपो के नौ स्वरूपो के प्रतीक नौ कन्याओ का शास्त्रोक्त बिधि बिधान से कन्याओ का पूजन अर्चन एवम फलाहार कराया गया।
जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने माँ के नौ प्रतीक स्वरूपो की एवम श्री भैरो व लंगूर का गंगाजल से चरण पखार,कर अक्षत,पुष्प माला,रोली चंदन,कुमकुम एवम चुनरी पहनाकर,मंत्रोचार से विधिवत पूजन कर कन्याओ की स्तुति की गई।इसके बाद मंत्रो द्वारा भोग खिलाकर आरती की गई एवम उपस्तिथि व्रत धारी ब्यक्तिओ को फलाहार कराया गया।वही संजय गुप्ता ने कहा कि नव दुर्गा प्रकृति रूपा है, जो समस्त सृष्टि का नव सृजन कर जगत का पुनस्थापित करती है,जिससे सृष्टि चक्र चलाय मान रहता है,उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन व भोजन करवाने से भौतिक व दैविक आधार पर जीव के कर्म बंधन को काटकर जीव को ब्रह्मगामी बनाता है।वही बबलू सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती आई है और आगे करती रहेगी।
कांग्रेस की पुरानी नीति रही कि हमने धर्म के नाम पर कभी वोट नही मागा।राजू ओझा सहित आदि लोगो ने कन्याओ का पूजन किया।इस अवसर पर राजू ओझा,मोहित गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष मुनौवर अली,जगदीश सरोज,नरेंद्र यादव,राहुल गुप्ता,डॉ राकेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र,राजेन्द्र गुप्ता,डॉ रिपन,अरविंद त्रिलोक चंद्र ,हनुमंत,विजय,उमाकांत,सना उल्ला,आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ