Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार इकबाल अंसारी को मिला धमकी भरा पत्र








अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार इकबाल अंसारी को सूर्य प्रकाश सिंह नाम के शख्स ने एक धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र को भेजने वाले शख्स का दावा है कि वो विश्व हिंदू परिषद का गोरक्षक प्रमुख है। साथ ही सूर्य प्रकाश ने अपने आप को राम जन्मभूमि कारसेवा वाहिनी का सदस्य भी बताया है। इस पत्र में सूर्य प्रकाश ने बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकारों को पाकिस्तान भेजने की धमकी दी है।






 उसने कहा कि मैंने तुम्हारा बहुत बड़ा भू-भाग 1947 में पाकिस्तान को दे दिया है। बाबरी पक्षकार खुशियां देते हैं तो उन्हें गले लगा लिया जाएगा।यदि बेजारार और अनुचित हक जताया तो सीमा पार खदेड़ दिया जाएगा, क्योंकि भारत 600 राजन्य परिवारों की रियासत है जो महाराज श्रीराम के वशंज हैं। यह हिंदुओं का हिस्सा है। 





आपको इसे समझना होगा। इकबाल ने पत्र के मिलने के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में आज पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाएंगे। इकबाल ने मांग की है कि इस पत्र को प्रशासन के साथ साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी दिखाया जाए।बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. इकबाल अंसारी को मिली धमकी प्रकरण में अयोध्या आरजेबी थाने में धारा 506 के तहत केस दर्ज।





थानाध्यक्ष पीके सिंह ने की पुष्टि कहा केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो अयोध्या इक़बाल अंसारी को धमकी देने मुसाफिर खाना अमेठी सुल्तानपुर निवासी सूर्यप्रकाश सिंह को थाना रामजन्मभूमि की पुलिस ने किया गिरफ्तार कुछ की देर शाम तक अयोध्या ला रही है इस बाबत में थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर बात करना चाहा तो फोन रिसीव नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे