ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती ने नगर कमेटी का गठन करते हुए सगीर खान को अध्यक्ष नियुक्त किया है। सगीर के नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोण्डा नगर कमेटी का गठन कर दिया गया है। नगर अध्यक्ष पद पर सगीर खान की नियुक्ति की गई है, जबकि संजय गौड़ को शहर उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव विशाल चौधरी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि नितेश श्रीवास्तव को नगर सचिव बनाने के साथ ही शफी मोहम्मद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर कमेटी का गठन करते हुए अपेक्षा की गई है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
बसपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सगीर खां ने कहा है कि उन्हें पार्टी द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरते हुए पार्टी को हर स्तर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ