Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर गरजे शिक्षक, कर्मचारी नेता







सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर बस्ती पहुंची चेतना यात्रा का गुरूवार को जनपद के शिक्षकों, कर्मचारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सभा कर मांग किया गया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षकोें, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल करे अन्यथा चुनावों में भाजपा सरकार का खुलकर  विरोध किया जायेगा और लाखों कर्मचारी किसी कीमत पर भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। सभा में सर्व सम्मत से वरिष्ठ शिक्षक नेता अभिमन्यु प्रसाद तिवारी को पुरानी पेंशन नीति बहाली मोर्चे का प्रदेश संरक्षक घोषित किया गया। 

धरने को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि पेंशन के लिये नौजवान शिक्षक, कर्मचारी एक जुट हों। 2019 के पूर्व सरकार को पेंशन बहाली के लिये मजबूर कर दिया जायेगा। कहा कि हमेंशा सरकारों से टकराने पर ही शिक्षकों, कर्मचारियों ने जीत हासिल किया है। संघर्ष से ही जीत हासिल होगा।  प्राथमिक शिक्षा को मृत संवर्ग घोषित कर शिक्षकों की नई नियुक्ति को     प्रतिबंधित करने वाले कल्याण सिंह जैसे मुख्यमंत्री से लड़कर मृत संवर्ग समाप्त कराकर नौजवानों के नियुक्ति का रास्ता खोलवाया। हौसला बनायें रखे, सरकारों को पुरानी पेंशन नीति बहाल करना होगा।  





जिलाधिकारी कार्यालय पर स्थित धरने को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. तिवारी ने कहा कि सारी उपलब्धियां सरकार से लड़कर प्राप्त हुई हैं, लड़ने वाले कर्मचारी शिक्षक हमारे साथ आगे बढें। उन्हें पुरानी पेंशन निश्चित रूप से मिलेगा। कर्मचारी हितों का सौदा  करने वाले कथित संगठनों से सतर्क रहने की जरूरत है। उनके हितों के लिये बड़ी कुरबानियां दी है, लाठियां खाई, घर गिरा दिया गया किन्तु हिम्मत नहीं हारी। सरकारों को झुकना पड़ा।




उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि कुछ लोगों ने शिक्षकों और कर्मचारियों को हक दिलाने की जगह सरकार से सौदा कर लिया किन्तु यह लडाई चरणबद्ध तरीके से चल रही है। शिक्षक भेदभाव भुलाकर 20 दिसम्बर को लखनऊ इको पार्क पहुंचकर आन्दोलन में हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। इसके बाद राजधानी दिल्ली में अनिश्चितकालीन आन्दोलन खड़ा किया जायेगा। 







पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर आयोजित सभा को इन्द्र प्रताप पाण्डेय, जुवेर अहमद, आशुतोष मिश्र, रामइकबाल त्रिवेदी, सुनील कुमार पाण्डेय, शिवशंकर कुमार, रामस्वारथ  चौधरी, नरेन्द्रदेव मिश्र, रामनाथ, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, विष्णुदत्त शुक्ल, सोमईराम आजाद, मंजू गुप्ता, अल्पना यादव, पुष्पलता पाण्डेय, मनीष कुमार, कुसुम लता श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, शिवकुमार तिवारी, चन्द्रभान चौरसिया, दिवाकर सिंह, महेश कुमार, देवेन्द्र वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। 





चेतना यात्रा और सभा में राम बहोर मिश्र, राजेश कुमार, राम सहाय, आशा देवी, गौरीशंकर, ओम प्रकाश पाण्डेय, कन्हैयालाल भारती, इन्द्रसेन मिश्र, शमशुल, फैजान अहमद, विनोद यादव, त्रिलोकीनाथ, उमेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, दिनेश कुमार वर्मा, सतीश शंकर शुक्ल, रक्षाराम वर्मा, नरेन्द्र द्विवेदी, सुनील कुमार पाण्डेय, रामशंकर पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा, परशुराम वर्मा, शशिकान्त दूबे, राजेश चौधरी, शारदा प्रसाद चर्तुवेदी, मेहताब अहमद, विकास पाण्डेय, प्रमोद पासवान, योगेश्वरदत्त शुक्ल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, जय प्रकाश वर्मा, प्रेमलता सिंह, आनन्द दूबे, राजेश चौधरी के साथ ही हजारों की संख्या में शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे