Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज नगर पालिका ने महिलाओं के लिए तैयार किया 'पिंक शौचालय'










मोहम्मद रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोंडा। स्वच्छ भारत मिशन की दौड़ में प्रदेश में प्रथम होगी नगर पालिका नवाबगंज। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के प्रयासों का युद्ध स्तर पर आगाज किया है।बोर्ड की बैठक कर पालिका कर्मचारियों, सभासदों और समाजसेवीयो मे उन्होंने जोश भरा।







    आगामी 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान की कमान अबकी बार अध्यक्ष ने अपने हाथ में ले ली है।बोर्ड को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सबसे छोटी नगर पालिका आबादी के लिहाज से शौचालयों के निर्माण में प्रथम है। नगर के 15 शौचालयों में मॉडल शौचालय, डीलक्स शौचालय, सुलभ और सामुदायिक शौचालय के साथ महिलाओं के लिए विशेष पिंक शौचालय जो नगर में आने वाले ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र है, पूरी तरह बनकर तैयार है। अध्यक्ष द्वारा इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण और रोड लाइटों से नगर को सजाने संवारने के साथ प्रदेश में छिड़ी स्वच्छता की लड़ाई में नगर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए गंदगी के विरुद्ध बिगुल बजा दिया गया है।





   अधिशाषी अधिकारी बलवीर सिंह यादव ने पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियो की बैठक कर सख्त निर्देश दिए है। सुबह नगर में ट्रैक्टर ट्राली से कूड़े ढोने के बाद वार्डो में ठेले वाले सफाई कर्मी सीटी बजाकर घरों से निकलने वाले कूड़े ले जाएंगे। इतना ही नहीं, नगर पालिका नवाबगंज अब पालिका आपके द्वार कार्यक्रम वार्डों में चला कर स्वच्छता एवं समस्या पर वार्ड वासियों से विचार विमर्श करेगी।शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के अंतर्गत स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 18 के संबंध में जनता को जागरूक करेगी। 






पिछले सर्वेक्षण में नगर को मिले 600 में से 146 अंक से अध्यक्ष ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना तो की पर प्राप्तांक से पूरी तरह असंतुष्ट नजर आए। इसलिए शासन द्वारा अवसर मिलते ही अध्यक्ष ने प्रदेश में छिड़ी स्वच्छता अभियान की कमान अपने हाथों में ले ली है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे