बदमाशों की छानबीन में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर।बेख़ौफ बदमाशों द्वारा 12 घंटों के अंदर ज़िले में ताबड़तोड़ हुई दो हत्याओं हड़कम्प मच गया है। अम्बेडकर नगर ज़िले के सीमावर्ती थाने अखंड नगर क्षेत्र में जहां इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मार कर हत्या की गई। वहीं बल्दीराय थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल अनहोनी से निपटने के लिए इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहली घटना अखण्ड नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इंटर का छात्र नीलेश यादव अपने गांव बड़ौरा ख्वाजापुर से निकल कर नगरी गांव के विद्यावती गर्ल्स डिग्री कालेज के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाशों नें उसके सिर पर दो गोलियां दाग दीं, और मौके से फरार हो गए। गोलियां नीलेश के सिर को आर-पार कर गई और व अचेत अवस्था में वहीं गिर पड़ा। जब तक ग्रामीण मदद को पहुंचते काफी मात्रा में खून बह चुका था, आनन-फानन में लोग उसे सीएचसी अखण्ड नगर लाया गया जहां डाक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तनाव पूर्ण स्थित
को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है। कादीपुर सीओ डीपी शुक्ला नें बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।दूसरी वारदात बल्दीराय क्षेत्र के नरेश पांडेय का पुरवा मौजा रैंचा की है। बीते रविवार की रात रंजिश के चलते यहां युवक पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बल्दीराय क्षेत्र के नरेश पांडेय का पुरवा मौजा रैंचा निवासी जगनारायण पाठक और संतोष पांडेय उर्फ करिया (32) पुत्र भभूती प्रसाद के बीच विवाद चल रहा था। 30 अक्तूबर को संतोष पांडेय ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर जगनारायण की पिटाई कर दी थी। जगनारायण का अभी इलाज चल रहा है। आरोप है कि रविवार को जगनारायण के पुत्र सुरेंद्र व अन्य ने मिलकर संतोष पांडेय की उस समय जमकर पिटाई कर दी जब वह शाम को घर लौट रहा था। डीह गांव के पास घेरकर हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया था।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ