सुनील उपाध्याय
बस्ती। थाना सोनहा के अन्तर्गत बीती रात भोर में सूचना मिली की बस्ती डुमरियागंज रॉड पर महनुवा के पास दीनानाथ पांडेय के मकान के सामने एक मोपेड रोड पर दुर्घटना के बाद जल रही है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर देखा तो मोपेड गाड़ी जल रही थी एक ब्यक्ति उसी में फसा हुआ है जो लगभग 98 प्रतिशत जल गया और मौक़े पर ही मौत हो गयी । मृतक वर्दी पहने हुए था ।
काफी प्रयास करके पहचान की गई तो मृतक की पहचान सहदेव प्रसाद प्रजापति पुत्र चतुर नि0 ग्राम परसा झुगिया थाना सोनहा बस्ती के रूप में हुई ।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड बाल जेल में ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था । परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मौके पर मृतक के परिजन मौजूद है पंचायत नामा की कार्यवाही प्रारभ की जा रही है कानून ब्यवस्था की कोई समस्या नही हैं ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ