रमेश कुमार मिश्रा
गोण्डा।योगीजी की वफादार पुलिस बेलगाम हो गयी है।खुलेआम पैसा लेकर दबंगो से घर को कब्जा करवा दिया पीड़िता एक महीने से दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।और थाने के चक्कर लगारही है लगातार।लेकिन पुलिस को पीड़िता की आँसू पैसा के आगे नही दिखाई पड़ रही है।पीड़िता को केवल अस्वासन की घूटी पिला रही है पुलिस एक महीने से।अब यहाँ प्रश्न ये उभर कर आरहा है की योगी सरकार में पीड़ित व कमजोर लोगो को न्याय नही मिल पायेगा।सब कुछ पैसे पर ही निर्भर हो जायेगा।ये सवाल हर आम आदमी के मन में कौध रहा है।की क्या इस सरकार में गरीब पीड़ितो का गाँव में रहना दुश्वार हो जायेगा दबंग हर जगह हावी हो जायेगे पुलिस की सह पर।जी हाँ ये सही है सभी जगह दबंग खुलेआम हावी है पुलिस नतमस्तक है।पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।
बतादे की मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव के मजरा कंचनपुर का है।जहाँ की निवासिनी पीड़िता सरयूदेवी पत्नी गुरूचरन ने एसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया की दबंग सुरेश आदि निवासी उपरोक्त ने बैनामा सुदा जमीन को जबरदस्ती कब्जा कर लिए है।बोलने पर पूरे परिवार को जानसे मारने की धमकी देते है।जब स्थानिए थाने पर तहरीर दी तो प्रभारी नीरिक्षक ने कहा इन्तजार करो।जबकि लोग कहते है पुलिस विपक्षियों से पैसा लेकर कार्य कर रही है।
थाने पर एक महीने से दौड़ रही हूँ फिर भी पुलिस नही पसीजी।जिससे परेशान होकर एसपी गोण्डा की शरण गयी और न्याय की गोहार की जबकि थाने के दबंग दरोगा रामदेव व सिपाही राकेश यादव विपक्षी से मिलकर पीड़िता को परेशान कर रहे है।अब सवाल ये उठता है की क्या पीड़ित को योगी सरकार में न्याय नही मिल पायेगा।
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की मामला जानकारी में है।और सही भी है लेकिन हमारे हाथ बधे हुए है।बगैर मजिस्टेट के आदेश हम कुछ नही कर सकते है।
योगीजी क्या यही है कानून का राज।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ