शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दीपोत्सव क्रिकेट कप 2018 का मंगलवार को समापन हुआ ! इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव मौजूद रहे ! उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए , खेल में तो हार जीत लगी रहती है ! खेलों से भाईचारा बढ़ता है और प्रतिभागियों को आगे बढऩे का मौका मिलता है। इस दौरान उन्होंने विजेता व उविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया !
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स प्वाइंट प्रयागराज बनाम लकी स्पोर्ट्स सुल्तानपुर के मध्य खेला गया , जिसमें प्रयागराज ने सुल्तानपुर को 65 रनों से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया ! ट्रांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158 रनों का स्कोर तैयार किया जिसमें शाहबाज ने 53 तथा रोहित राजपाल ने 50 रनों का योगदान दिया ! सुल्तानपुर की ओर से सुरेंद्र ने दो तथा स्वाप्निल ने एक-एक सफलता अर्जित की ! जवाब में सुल्तानपुर की पूरी टीम 18. 5 ओवरों में 93 रनों पर ही ढेर हो गई ! जिसमें भरत ने 33 तथा मुकुल ने 13 रनों का योगदान दिया ! प्रयागराज की ओर से प्रथम ने 5 तथा सौरभ राहुल व फैज ने दो-दो सफलता अर्जित की! मैच के समाप्त होने के पश्चात विजेता - उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ ! इस मौके पर अखिलेश पांडेय भूगोल प्रवक्ता एमडीपीजी ,भूपेंद्र मणि त्रिपाठी ,अविनाश शर्मा ,दीपक तिवारी ,परमानंद मिश्र ,शिवेश शुक्ल, मोहम्मद शफीक, क्रिकेट कोच आदि
त्य शुक्ला व आयोजन समिति के सचिव दुर्गेश तिवारी , हैदर भाई ,राजकुमार सिंह ,अनिल मिश्रा ,प्रदीप मिश्रा के साथ समस्त खिलाड़ी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ