Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज चौराहे पर चला यातायात माह का जागरूकता अभियान












.रमेश कुमार मिश्र.
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के तरबगंज बसस्टाप/चौराहा पर यातायात माह का जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे छोटे छोटे बच्चो,सामाजिक कार्यकर्ता व ब्रह्राकुमारी बहनो के द्वारा आने जाने वाले लोगो को जागरूक किया गया।





बतादे की आज दिनाँक 06/11/2018को तरबगंज बसस्टाप/चौराहा पर थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे की अगुआई में यातायात माह का जागरूकता अभियान चलाया गया।ब्रह्राकुमारी बहनो सहित सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जयसवाल व छोटे छोटे बच्चो को सामिल करके बिना हेलमेट मोटरसाईकिल वा बिना सीटबेल्ट के चार पहिया बाहन लेकर चलने वालो को गुलाब का फूल देकर जागरुक किया गया।
लोगो को जागरूक करते हुए थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने कहा आपलोग हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर यात्रा करे क्योकि आपका परिवार आपको घर पर  सुरक्षित देखना चाहता है।आपके बच्चे आपका बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।जब भी दो व चारपहिया बाहन से निकले तो हेलमेट वा सीटबेल्ट जरुर लगाये।जिससे रोड पर सुरक्षित रहे।





इस जागरूकता अभियान में उपनीरिक्षक जयप्रकाश चौबे ने भी सुरक्षा के टिप्स दीए व सुरक्षित चलने का तरीका बताया।और कहा की आये दिन होरही सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए जागरुक होना बहुत जरूरी है।बिना हेलमेट,सीटबेल्ट ना निकले।
इस जागरूकता अभियान में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मी,सामाजिक कार्यकर्ता वा छोटे छोटे बच्चे मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे