शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा इनामिया को पुलिस ने दबोच लिया।वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अन्य अभियुक्तों को गिरफतार कर सफलता अर्जित की है।उक्त मामले का खुलासा पुलिस लाइन स्थित सई कम्प्लेक्स में पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र ने किया।
एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रवीन्द्र श्रीवास्तव नगर क्षेत्र के भंगवा चौराहे पर मौजूद थे।स्वाट टीम भी इस दौरान वहॉ पहॅुच गई।संयुक्त रूप से दोनों पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर फरवरी 2016 में पुलिस टीम पर फायर कर फरार हो जाने वाला अभियुक्त फरहान को अवैध असलहा के साथ कोतवाली नगर के विकास भवन के पास से धर दबोचा।एएसपी ने बताया कि पुलिस के गिरफ्त में आया अभियुक्त नगर कोतवाली के मुस्तफा खान पठान पुरवा का निवासी है।जिस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित हैं।
इस अभियुक्त ने रानीगंज थाने में तैनात सिपाही राजकुमार तिवारी की शातिर बदमास इरसाद के साथ मिलकर वर्ष 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी थी।तब से यह बदमाश फरार चल रहा है।तलासी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अदद तमन्चा व दो जिन्दा कारतूश बरामद किया।
गिरफतारी व बरामदगी में सामिल पुलिस टीम को एएसपी ने पॉच हजार रूपये नगर पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के किनाका पुरवा मोड़ के पास से दो अभियुक्त को गिरफतार किया है जिसमें स्टेशन रोड सीताराम गली निवासी मो0 गुलफाम व कादीपुर निवासी अवधेश सरोज सामिल है।इस दौरान पुलिस टीम को देख शातिर बदमाश फायर कर दिया पुलिस टीम ने जमीन पर लेटकर अपने आप को बचाते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक पिस्टल,दो जिन्दा कारतूश व दो खोखा बरामद किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ