शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।आबकारी विभाग की सॉठ-गॉठ से जिले में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है,जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है।आबकारी विभाग जिले के अवैध शराब माफियाओं व कारोबारियों पर अंकुश लगाने में जहॉ विफल हो चुका है,वहीं आये दिन पुलिस अवैध शराब बरामदगी कर आबकारी विभाग की पोल खोल रही है।
आसपुर देवसरा पुलिस ने सोमवार की रात लाखों रूपये की अवैध अॅग्रेजी शराब बरामद कर आबकारी विभाग के दावे को खोल दिया है। बेल्हा में जबकि पुलिस द्वारा इसके पूर्व भी करोंड़ों रूपये के अवैध शराब का भण्डाफोड कर चुकी है।वहीं आबकारी विभाग की मिली भगत से चल रहे अवैध शराब का खेल जिले में फल फूल रहा है।
विभाग पर जब दबाव बढ़ता है तो छोटे-मोटे देशी शराब व्यवसायियों को दबोचकर भट्ठी अलहन व उससे सम्बन्धित सामाग्री बरामदगी का दावा कर अपनी पीठ थपथपाते है।वहीं पर जिले की पुलिस आये दिन अवैध शराब की बड़ी बरामदगी कर आबकारी विभाग का पोल खोल कर रख दे रही है।जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आसपुर देवसरा पुलिस ने लाखों रूपये की अवैध अॅग्रेजी शराब बरामद कर एक और सफलता अर्जित की है।
एएसपी अवनीश मिश्र ने पत्रकारों से बताया कि आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात थानाक्षेत्र के बैजलपुर कबीरगढ़ी जंगल से कुछ लोग अवैध शराब को छोटी गाड़ियों मे लादकर भागने की फिराक में थे कि अचानक पहॅुची पुलिस टीम को देख वहॉ मौजूद अभियुक्त घने जंगल और अॅधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये।पुलिस टीम ने मौके से 250 पेटी अबैध अॅग्रजी शराब 12हजार शीशी कुल 2160 ली0 जिसकी कीमत 7लाख 80हजार रू0 व एक बोलेरो यूपी 62 एआर 0912 बरामद कर सफलता अर्जित की है।इस तरह आबकारी विभाग के मिलीभगत से जिले में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।
चर्चा है कि जिले अवैध शराब का कारोबार आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मिली भगत से पॉव पसार रहा है।इसके बदले में विभाग के अधिकारी मोटी कमाई कर मालामाल हो रहे हैं।जबकि सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है।इसके बावजूद इस ओर जिम्मेदार उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि यदि आबकारी विभाग के उच्चाधिकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर नकेल कसे और गोपनीय तरीके से जॉच कराये तो विभाग की मिलीभगत का पोल खुल सकता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ