Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता












अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद के विभिन्न भागों में हो रही मोटरसाइकिल की चोरी ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है । चिकित्सालय, आरटीओ ऑफिस तथा कचहरी परिसर से कई मोटरसाइकिल की चोरी होने की सूचनाएं महीनों से आ रही हैं । बाइक चोर गिरोह की पर्दाफाश के लिए बलरामपुर पुलिस ने लगातार अभियान भी चलाना शुरू कर दिया था जिसका नतीजा आज देहात कोतवाली की पुलिस को उस समय  सफलता हाथ लगी जब उसने 3 बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया । इन लोगों की निशानदेही पर एक चोरी की बाइक दुकान में छुपाई हुई बरामद किया ।  3 बाइक चोरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।

               अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया पुलिस के लिए बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा करना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है जिसमें एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज एक गिरोह का पर्दाफाश किया जा रहा है । आगे भी अन्य गिरोह का भी पर्दाफाश किया जाएगा । 









गिरफ्तार किए गए चोरों में चित्रसेन प्रसाद शुक्ला उर्फ मालिक व गब्बर उर्फ अमन सोनकर बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर विशुनीपुर के निवासी हैं वही कल्लू सोनकर ग्राम पंडित पुरवा थाना इटियाथोक गोंडा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है । उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की कुछ बाइक चोर श्रावस्ती से बलरामपुर की ओर आ रहे हैं ।






सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह अपने सहयोगियों उप निरीक्षक श्रीराम यादव व आरक्षी उपेंद्र यादव तथा संजीत यादव के साथ राघवापुर के पास नाकाबंदी करके तीन संदिग्ध लोगों को मोटरसाइकिल से आते हुए रोककर पूछताछ की तो उनके पास ना कोई कागजात मिला और ना ही कोई सही जवाब दे पाए जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने तीनों मोटरसाइकिल चोरी की बताया जिसका नंबर प्लेट भी ये लोग बदल कर ला रहे थे । उन्हीं की निशानदेही पर एक और मोटरसाइकिल चित्रसेन के दुकान से बरामद की गई । बरामद किए गए मोटरसाइकिल में होंडा ट्विस्टर काले रंग की, हौंडा शाइन लाल रंग की, हीरो होंडा स्प्लेंडर काला और सफेद रंग, हीरो होंडा स्प्लेंडर काला नीला व सफेद पट्टी बरामद की गई है । इन सभी के वास्तविक नंबर को इन लोगों ने मिटा दिया है । 







बाइकों को चुराने के बाद यह लोग लोकल में ही फर्जी कागजात बनाकर भेज दिया करते थे । सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 411 419 व 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे