सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के धर-पकड़ अभियान में अखण्डनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।व्यापारी को हत्या के प्रयास में गोली मारने वाले फरार आरोपीे को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।बताते चले कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिला चौराहे पर बीते 17 अक्टूबर को व्यापारी अंकित मोदनवाल को गोली मार दिया था।जिससे व्यापारी गम्भीर रूप से घायल हो गया था।आरोपी की तलाश में पुलिस काफी दिनों से छानबीन कर रही थी।अखण्डनगर थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर थे तभी मुखबिर ने आरोपी के बारे में सूचना दिया सूचना पर विश्वास करते हुए थाना प्रभारी मय पुलिस टीम के अलीगंज बाजार से आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय निवासी नि-उडरी थाना अखण्डनगर पर 25000 हज़ार का इनाम भी घोषित था।अभियुक्त पर कोतवाली कादीपुर में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ