शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सरकार द्वारा फार्मासिस्ट की समस्याओं व वेतन विसंगतियों समेत अन्य मांगों पर उपेक्षा पूर्णनीति अपनाने के विरोध में प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट , चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 15 नवंबर को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ स्वास्थ्य भवन पर एक दिवसीय धरना देंते हुए अधिकारियों का घेराव करेंगे ! उक्त जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एसबी शुक्ला ने देते हुए जनपद के फार्मासिस्ट व चीफ फार्मासिस्ट से उक्त कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है !
जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट की एक अध्यक्ष एसबी शुक्ला की अध्यक्षता व मंत्री राकेश यादव के संचालन में हुई बैठक में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन की सफलता हेतु रणनीति तैयार की गई ! बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर बीके खान डॉक्टर मनोज शुक्ला मनोज मिश्र एके सिंह राजन सिंह यादव एसके मिश्र बीके श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ