अमरजीत सिंह
फैजाबाद। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में गत दिनों हुई अज्ञात बाइक सवार बदमाशो द्वारा मां बेटे के साथ लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट में शामिल युवक को गिरफ्तार जेल भेजा
बता दें कि दो नवंबर को रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर वनगावा के करीब शाम लगभग साढ़े चार बजे टिकैत नगर थाना क्षेत्र के चिर्रा निवासिनी अफसाना बानो पत्नी स्व.नफीस अपने पुत्र सलमान के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा भेलसर से 90 हजार रुपए निकाल कर प्लेटिना बाइक से अपने घर चिर्रा खजुरी थाना टिकैत नगर जा रही थी।
भेलसर से निकलने के बाद जैसे 200 मीटर टिकैत नगर रोड पर वनगावा के पास पहुंची तैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने रुपए वाला बैग छीन कर फरार हो गए।चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश पासी पुत्र राम सुफल मंझनपुर थाना खण्ड़ासा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पकडे गये युवक के पास से 18 हजार 5 सौ रुपए बरामद हुए है गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाठक, हमराही जितेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ