अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया निर्देश
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । कलेक्ट्रेट परिसर के संयुक्त कार्यालय का डीएम शम्भु कुमार ने सोमवार को पूर्वांन्ह औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनमें रवीन्द्र कुमार राजस्व सहायक, मो0 आरिफ रीडर, मो0 अवशाद अरेन्जर, लाल साहेब सिहं वेतन लिपिक, सीमा श्रीवास्तव अरेन्जर, राशिद अली प्रतिलिपि, राजेश कुमार पाण्डेय ए0जे0, रवीन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश चौधरी के नाम सम्मिलित है। डीएम ने इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ