Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक कोतवाल व तीन थानाध्यक्ष हटाए गए









अखिलेश्वर तिवारी 
कोतवाली नगर, गौरा, ललिया व हरैया के थाना अध्यक्ष बदले
बलरामपुर ।। जनपद की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कोतवाल नगर तथा तीन थाना अध्यक्षों को उनके पदों से हटाते हुए वहां पर दूसरे की तैनाती की है ।  





             पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार रामाश्रय राय नगर कोतवाल बनाए गए हैं  जबकि  अब तक नगर कोतवाल रहे हैं डॉक्टर उपेंद्र राय को  पुलिस ऑफिस  भेजा गया है । थाना गौरा के थाना अध्यक्ष इकरार अहमद को हटाकर पुलिस ऑफिस में डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है और उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे अरविंद कुमार गुप्ता को गौरा थाने का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।






 ललिया थाने पर तैनात थाना अध्यक्ष रामशंकर तिवारी को पुलिस ऑफिस में तैनाती दी गई है वहीं उनके स्थान पर नरेंद्र बहादुर यादव को ललिया का थाना अध्यक्ष बनाया गया है । इसी प्रकार थाना हरैया के थाना अध्यक्ष योगेंद्र यादव को पुलिस ऑफिस में बुला लिया गया है तथा उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात रहे संजय नाथ तिवारी को ललिया थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे