अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश तिवारी
बलरामपुर ।। वर्ल्ड डे आफ रिमेंबरयंस रोड ट्रेफिक विक्टिम के अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को दिलाया गया । उप संभागीय कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सीएमएस इंटर कॉलेज में शपथ दिलाया गया ।
जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की स्मृति में वर्ष 2005 में प्रस्ताव पास करके नवंबर माह के तीसरे रविवार व सोमवार को वर्ल्ड डे आफ रिमेंबरयंस फॉर रोड ट्रेफिक विक्टिम दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय पास किया गया था । तब से प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के तीसरे रविवार और सोमवार को विभिन्न विभागों तथा विद्यालयों में उप संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ दिलाई जाती है ।
आज जिले के कई विद्यालयों में सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ दिलाई गई । सीएमएस इंटर कॉलेज में उप संभागीय परिवहन अधिकारी भगवान प्रसाद ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने का अनुरोध किया तथा कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है कि हम सभी यातायात के नियमों का पालन करें । परिवहन अधिकारी ने कहा बाइक चलाते समय बगैर हेलमेट के ना चलें चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे तथा कोई भी वाहन चलाते समय फोन पर बात कतई ना करें । सड़क के किनारे बने यातायात संकेतको का ध्यान पूर्वक अवलोकन करके उसके अनुसार ही वाहन चलाएं ।
गाड़ियों को ओवरटेक कराने से बचें तथा नशे की हालत में कभी भी वाहन ना चलाएं । गाड़ियों की नियमानुसार समय-समय पर जांच कराएं और आवश्यक कागजात हमेशा अपने पास अवश्य रखें । 18 वर्ष की कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए वयस्क होने के बाद ही लाइसेंस निर्गत करा कर वाहन चलाएं । उन्होंने मौजूद बच्चों तथा अध्यापकों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई । विद्यालय के प्रधानाचार्य के पी यादव ने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और सुझाव दिया कि यातायात के नियम हमारी खुद के सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं जिनका पालन करना हम सभी के लिए नितांत आवश्यक है ।
उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम खुद तो सुरक्षित रहते ही हैं दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग प्रदान करते हैं । शपथ ग्रहण के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारी सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के अध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ