Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपना दल ने ज्ञापन देकर किया मुआवजे की मांग









सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अपना दल जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में हर्रैया तहसील क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।




जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये विवेक चौधरी ने बताया कि हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौखरी में 4 लाख के.वी. विद्युत केन्द्र का पोल लगाया जा रहा है। अभी तक किसानों को अधिग्रहीत भूमि का कोई मुआवजा नहीं मिला और प्रथम सर्वें को नकारकर विभागीय कर्मचारी ठेकेदार दबंगों के दबाव में सीधी रेखा के बजाय एल.आकार में पोल ले जा रहे हैं जिसके कारण जमीन और पोल, तार आदि का दुरूपयोग हो रहा है। मांग किया कि जमीन का मुआवजा देते हुये विद्युत पोल प्रथम सर्वे के अनुसार सीधी रेखा में ही लगाये जांय।





ज्ञापन सौंपते समय बौध अरविन्द सिंह पटेल, रामलौट, राजमणि पटेल, राम निहोर, श्याम सुन्दर सोनकर, शिवसरन चौधरी, राम जनक, अमृतलाल, राज बहादुर चौधरी, संतराम, रमेश चन्द्र गिरी के साथ ही अपना दल के अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे