सुनील उपाध्याय
बस्ती । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार ने गुरूवार को बस्ती सदर के प्राथमिक विद्यालय डम्मरजोत में छात्रों को स्वेटर वितरण करने के साथ ही स्मार्ट क्लास के और बेहतर संचालन हेतु विद्यालय के शिक्षको द्वारा जुटाये गये धन से बेंच और इन्वर्टर युक्त कक्ष का उद्घाटन किया।
बीएसए ने कहा कि स्मार्ट क्लास को जन सहयोग से ही समृद्ध किया जा सकता है। इसमें अभिभावकों की भी भागीदारी आवश्यक है। शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि शिक्षक ठान लें तो संसाधन उपलब्ध हो जाते हैं। हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिये। उन्होने 102 छात्रों में स्वेटर वितरित किया।
कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत ओझा, ग्राम प्रधान भानमती चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये बेहतर शिक्षण प्रबंधन की सराहना किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापिका साधना गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों को नवाचार के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान की जाय। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम में शैल शुक्ल, राजेश गिरी, सीमा कुमारी, गीतांजलि, रामकरन, अवनीश त्रिपाठी, छोटेलाल चौधरी, रामदेव, सोमनाथ, राम प्रकाश शुक्ल आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ