विकास पुरूष व महान नायक है मुलायम सिंह :-नीलम कोरी
रिपोर्ट: सैय्यद सनाउद्दीन, इसौली सुल्तानपुर
सुल्तानपुर।इसौली विधानसभा समाजवादी महिला विंग की सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी नीलम कोरी धनपतगंज सुलतानपुर समाजवादी पार्टी नेता जी के जन्मदिवस पर सारे समाजवादी परिवार के साथ मनाया। नीलम ने कहा कि नेता जी भारत के महान नायक है।जिस दिन से भारतीय समाज की राजनीति में कदम रखा है तब से भारतीय राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है।
मुलायम सिंह अपने मुख्य मंत्रीत्व काल में उत्तर प्रदेश को जो गति प्रदान की है वह आज तक किसी मुख्य मंत्री ने नही किया है विकास की गंगा बहाई है और सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान किया है जिससें देश दुनिया मे उनका नाम आज भी मशहूर है तीन बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एंव भारत का रक्षामंत्री भी रह चुके है। जिनका आज बहुत ही धूमधाम से जन्म दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कमला यादव, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव राम सहाय यादव, शारदा आदि पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ