Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चुनी गई इटियाथोक की अंशिका









अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा के मामले में प्रसिद्ध प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के कक्षा तीन की महज आठ वर्षीय मेधावी छात्रा अंशिका मिश्रा ने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' का खिताब अपने नाम किया है। फरीदाबाद, हरियाणा से 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की टीम 24 नवंबर को गोंडा आकर उक्त छात्रा को सम्मानित करेगी। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।






     कार्यक्रम में आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा, जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह व सचिव राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश एस. पी. आनंद सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालय के कई छात्र - छात्राएं जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पहले भी कर चुके हैं। इस विद्यालय का छात्र आनंद और छात्रा अंशिका जिले पर पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं। हाल ही में इस स्कूल के बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर विद्यालय की बेहतरी के लिए मेहनौन की पूर्व विधायक श्रीमती नंदिता शुक्ला ने 25 हजार रुपये नगद और एक एलईडी टीवी उक्त विद्यालय को भेंट की थी। 





विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के अंशिका और आनंद का नाम 'इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स' के लिए भेजा गया था, जिसमें से अंशिका का नाम चुना गया है। बताया जाता है कि छात्रा आंशिका महज सात मिनट से कम समय में भारत के संपूर्ण जिलों का नाम बिना संकोच के फर्राटे के साथ सुनाती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे