Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक टीमों के बीच क्रिकेट मैच का एसपी ने किया उद्घघाटन












सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने गुरूवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अल्पना यादव के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय मण्डलीय क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। संतकबीर नगर की टीम विजयी हुई। 






शिक्षकों के बीच आयोजित मण्डलीय स्तरीय मैच का उद्घाटन करते हुये एसपी ने कहा कि शिक्षकों के बीच मैच एक सकारात्मक पहल है। इसकी निरन्तरता बनी रहे। खेल से      प्रतिस्पर्धा और कठिन परिस्थिति में विजेता बनकर उभरने की प्रेरणा मिलती है। समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि खेल में जीत हार से अधिक महत्वपूर्ण उसे ढंग से खेला जाना है।




बस्ती और संतकबीरनगर के पूर्व माध्यमिक शिक्षकों के बीच खेले गये मैच में संतकबीर नगर की टीम 9 रनो से विजयी हुई। टास जीतकर संतकबीर नगर ने 181 रन बनाये। मुकाबले में उतरी बस्ती की टीम 172 रनों पर ही सिमट गई। सन्तोष त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बस्ती की टीम से मंजेश राजभर ने चौको छक्को की मदद से 63 रन बनाकर मजबूती दिया। रनवीर 27, राठौर 18, रवि प्रताप सिंह ने लगातार दो चौके लगाये किन्तु जीत का आंकडा नहीं छू सके। संतकबीर नगर की टीम से सन्तोष त्रिपाठी 75, विवेक पाण्डेय 33, आदर्श कुमार ने 16 रन बनाये। अम्पायर की भूमिका अतुल कृष्ण राज ने निभाया। 





विजेता टीम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पना यादव ने ट्राफी और मेडल देकर उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, राघवेन्द्र शरण पाण्डेय, विष्णु दत्त शुक्ल, मनीष मिश्र, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश राव, मो. खालिद, मो. इकबाल, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, रामचन्द्र शुक्ल, अनुराधा, इश्तियाक अहमद, जलालुद्दीन, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, रामायण प्रसाद शुक्ल, मनोज सिंह, विवेक कुमार पाण्डेय, चन्द्रभूषण, धु्रव नारायण दूबे, रामपति निषाद, जलालुद्दीन के साथ ही अनेक लोगों ने खिलाडियों का    उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे