वासुदेव यादव
अयोध्या। कुश्ती हमारे देश की प्राचीनतम विधा है। कुश्ती को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे शरीर मजबूत होता है। आज युवा कुश्ती में कैरियर बना रहे है। कुश्ती के क्षेत्र में आज युवा व युवती दोनो ही नाम कमा रहे है और अपने गांव माता पिता व जिला का भी खूब नाम रोषन कर रहे है।
उक्त बातें फ़ैजाबाद गोशाईगंज के लोकप्रिय शानदार विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी जी ने कही। वे बतौर मुख्य अतिथि पूर्णिमा स्नान पर हलकारा का पुरवा शाहनेवाजपुर के प्रधान श्री श्यामजी दुबे जी द्वारा आयोजित विशाल दंगल उद्घाटन के उपरांत बोल रहे थे। श्री तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल आरम्भ किये और सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
उन्होंने ऐसे प्राचीनतम दंगल के आयोजन को जीवंत करने तथा आमंत्रित कर पहलवानों को सम्मानित करने के लिये लोकप्रिय प्रधान श्यामजी दुबे जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन भी किया।
इसके अलावा आसपास के पहलवानों हेतु एक स्थाई अखाड़ा का भी निर्माण करवाकर पहलवानों को सौंपा ताकि यहाँ के पहलवान रोज अभ्यास कर सके और देश विदेश में भी नाम कमा सके।
अयोध्या फैजाबाद गोंडा जौनपुर बलिया बनारस गोरखपुर लखनऊ पंजाब हरियाणा आदि कई जनपदों व प्रांतों के पहलवानों ने अपने पहलवानी का अखाड़े में दमखम दिखाया। पहलवानों की कुश्ती देख कर दर्शक काफी आनंदित हुए। इस दौरान सैकड़ों पहलवानों ने अपने कुश्ती का दांवपेंच व हुनर सभी दर्शकों को दिखाया। इस कुश्ती में आसपास के पहलवानों का काफ़ी दबदबा रहा ।
शानदार कार्यक्रम आयोजक प्रधान श्याम जी दुबे ने दंगल आयोजन में शामिल सभी अतिथियों नेताओं प्रधानों तथा जनता जनार्दन व सहयोग प्रदान करने वाले सभी का माला पहनाकर व साफा वेट कर तहे दिल से स्वागत सम्मान किया। साथ ही सभी पहलवानों का उचित पुरस्कार शील्ड आदि भेंट कर उनका हौसला अफजाई किया।
शाहनेवाजपुर के प्रधान श्याम जी दुबे ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता तथा आप सभी का सहयोग है कि हर वर्ष अयोध्या के पूर्णिमा स्नान के अवसर पर यहां पर विराट दंगल होता है। उन्होंने विधायक खब्बू तिवारी जी के प्रति आभार जताया, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य माननीय का स्वागत कर उनके प्रति आभार ज्ञापित किया था कहा कि मुझ पर ऐसे ही आशीर्वाद बनाये रखे।
इस दौरान साकेत कॉलेज के पूर्व महामंत्री विशाल मिश्रा, युवा नेता सुल्तान अंसारी, समाजसेवी नन्हे मियां, पहलवान घनश्यामदास, पहलवान रामदेव यादव, भाई मधुर दुबे, प्रधान अजय यादव, रामकेवल यादव, हर शंकर यादव, यज्ञेश पांडेय, शैलेश पांडे, विवेक मिश्रा लुल्लूर यादव, बबलू भाई सुधाकर पांडेय आदि के अलावा हजारों की संख्या में आसपास की जनता जनार्दन दंगल के आयोजन में शामिल रही।
कार्यक्रम के अंत में कुश्ती के सफल आयोजन होने पर प्रधान श्याम जी दूबे ने सभी पहलवानों माननीय गण जनता जनार्दन के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोग हर वर्ष इसी तरह प्यार आशीर्वाद बनाए रखें ताकि बड़े से बड़े दंगल हर वर्ष यहां पर हो सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ