Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वकीलो के विरोध प्रर्दशन से परेशान हो उठे एसडीएम तरबगंज. लिखा जिलाधिकारी को पत्र









कोर्ट में बैठते ही वकील लगाने लगते है मुरदाबाद के नारे।
रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज तहसील के उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट वकीलो के विरोध प्रर्दशन से बहुत ज्यादा परेशान है।जैसे ही कोर्ट पर बैठते है।तुरन्त ही वकील अपने साथियों के साथ एसडीएम कोर्ट में ताला लगाकर बाहर नारेबाजी करने लगते है।जिससे पीड़ितो को न्याय नही मिल पारहा है।तहसील के सारे कामकाज ठप पड़ गये है।सभी बादकारी परेशान है।आते है और चले जाते है।







बताते चले की उपजिलाधिकारी तरबगंज सौरभ भट्ट के खिलाफ तरबगंज तहसील के वकील अपने साथियों के साथ लामबन्द होकर 14/11/2018से विरोध प्रर्दशन कर रहे है जिससे तहसील के सारे कामकाज बाधित चल रहे है।बादकारी दूरदराज क्षेत्रो से आते है और वापस चले जाते है।जिससे परेशान होकर एसडीएम तरबगंज ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर तहसील परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।जिससे सुचारू रूप से शासन के मन्शानुरूप कार्य हो सके।
पूछने पर उपजिलाधिकारी तरबगंज सौरभ भट्ट ने कहा की वकील लोग नाजायज दबाव बनाकर काम करवाना चाहते है।जो हम कर नही सकते। जिससे हमारे खिलाफ नारेबाजी करते है।हमे कोई काम करने ही नही देना चाहते है।कोर्ट में तालाबन्दी करके विरोध प्रर्दशन करते है।






मुरदाबाद के नारे लगाते है।जिससे तहसील परिसर में आराजकता फैलने की सम्भावना बनी रहती है।काम सुचारू रूप से चलाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रयाप्त सुरक्षा की माँग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे