शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ ! प्रदेश संगठन के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा का कार्यक्रम 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जनपद के सभी विधानसभा वार पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया है ! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदर विधानसभा की बैठक श्रीराम वाटिका चिलबिला में संपन्न हुई !
बैठक में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से उसे जन जन तक पहुंचाने और प्रचार-प्रसार करने का आवाहन किया ! बैठक में लोकसभा संयोजक कृष्ण कांत मिश्रा ने बताया कि सभी विधानसभा में मंडल अध्यक्ष टोली बनाकर टोली प्रमुख के साथ घर घर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा की योजना बनाई गई है !
बैठक में जिला विस्तारक सत्येंद्र जी पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह पदयात्रा प्रमुख भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा जिला महामंत्री श्याम सुन्दर टाऊ,नगर अध्यक्ष संजय सिंह मंडल अध्यक्ष अरविंद शुक्ला विजय तिवारी रविंद्र पटेल रवि गुप्ता अजय भारती ज्ञान सोनी पंकज सिंह मनोज सिंह अभिषेक शिव शंकर मिश्रा सिद्धार्थ सिंह ज्ञानेश जी विक्रम सिंह गिरीश पाण्डेय ददन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ