Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अस्पताल में सांसद के निजी सचिव ने किया हंगामा












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिले के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के निजी संचिव व तीन अज्ञात लोगों द्वारा मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में हंगामा व मारपीट करने के मामले में  शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज किया है । 






आरोप है कि सांसद के निजी सचिव दीपक मिश्र अपने साथियों के साथ मंगलवार रात जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि नशे में धुत सांसद के निजी सचिव ने ईएमओ डॉ आशुतोष सिंह से गाली-गलौच की। 





डाक्टर से अभद्रता देख अन्य कर्मचारियों से आरोपितों में मारपीट होने लगी। मामले की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी के सिपाही व पत्रकार पहुंचे। कवरेज कर रहे एक चैनल के पत्रकार मनीष ओझा को आरोपितो ने पीटा व कैमरा तोड़ दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मनीष की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे