Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिम्मेदारियों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरसक होगा प्रयास : हरिओम मिश्र









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! कार्यकर्ताओं को संगठित कर सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित करते हुए 2019 के लक्ष्य को प्राप्त कर नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना ही हम सब का लक्ष्य है ! उक्त बातें नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम   मिश्र ने नगर के एक होटल में जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं ! 






उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मुझे प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करने का आदेश दिया है ! संगठन को सुचारू रूप से चलाते हुए संगठन में मजबूती लाना मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना तथा पार्टी द्वारा समय - समय पर घोषित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का उत्तरदायित्व मुझ पर दिया गया है जिस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरसक प्रयास होगा !





 उन्होंने कहा कि इसी निमित्त दल ने 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सभी विधानसभाओं में मंडल स्तर पर पद यात्रा करने का कार्यक्रम घोषित किया है जिसकी संपूर्ण तैयारी जनपद स्तर पर पूर्ण हो चुकी है ! 26 जनवरी 2019 को कमल विकास दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , जिसमें प्रत्येक लाभार्थी परिवार में कमल विकास दीप जलाने का कार्यक्रम है !





 श्री मिश्र ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराने में  पार्टी के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूर्ण परिश्रम के साथ लगे हुए हैं ! इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र , देवानंद त्रिपाठी, स्वामीनाथ शुक्ला, ठाकुर प्रकाश सिंह , जवाहर लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी एंव पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा राघवेंद्र नाथ शुक्ला गिरधारी सिंह राजेश सिंह मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय सहित आदि भाजपा के लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे