सुनील उपाध्याय
बस्ती । वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा प्रसाद मिश्र को पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्य संगठक लाजी देसाई की संस्तुति पर डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने गंगा मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपते हुये उनके नेतृत्व में सेवा दल की सशक्त और गतिशील होगा।
उन्होने शुभकामनायें देते हुये सेवा दल से युवा शक्ति को जोड़ने को कहा। वहीं गंगा मिश्र ने कहा कि पार्टी ने उन्हे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभायेंगे। पार्टी से युवा ऊर्जा को जोड़ते हुये आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
गंगा मिश्र को सेवा दल की जिम्मेदारी सौपें जाने पर प्रसन्नता व्यक्त कहते हुये जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, डा. आरजी सिंह, काजी सुहेल अहमद, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, विपिन राय, शीतला शुक्ला, रफीक अहमद, गुड्डू सोनकर, दिनेश पाण्डेय, शम्भू चौहान, शीतला सिंह, गिरजेश पाल, साधूसरन आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ला, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अनिल त्रिपाठी, कौशल त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, रामधीरज चौधरी, अभिषेक शुक्ला, अनिल भारती, शेर मोहम्मद, पिण्टू मिश्रा, डा. शीला शर्मा, ज्योति पाण्डेय, शकुन्तला देवी, रंजना सिंह, विनोद रानी, गायत्री गुप्ता आदि ने गंगा मिश्र को तेज तर्राक कार्यकर्ता बताते हुये उनके नेतृत्व में सेवा दल की मजबूती के अपेक्षा जाहिर की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ