शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे नोती स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी किये जाने का मुकदमा बीती गुरूवार की देर रात दर्ज किया गया है।
अस्पताल मे तैनात फार्मासिस्ट गोविंद सिंह ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पचीस नवम्बर की रात अज्ञात चोरो ने सीएचसी के कक्ष का ताला तोडकर ओपीडी मे जमा हुये दो सौ बीस रूपये की नकदी व एक इर्न्वटर, दो कुर्सियां, बैटरी व कूलर आदि सामान चोरी कर ले गये।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ