शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! बैंक ऑफ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा भूपियामऊ द्वारा क्षेत्र स्थित आजब नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया !
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश तिवारी ने बैंक की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने हेतु प्रेरित किया!वित्तीय साक्षरता सलाहकार बीबी सिंह ने सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रमों तथा प्रधान सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला !
शाखा प्रबंधक वीके सिंह ने बैंक की बचत तथा ऋण योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की ! विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र नाथ शर्मा ने बच्चों को अनुशासित रहने परिश्रम करने तथा लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया! आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया ! इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षक आएं मौजूद रहे !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ