सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को कुछ लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में बालिका के पिता ने मोतीगंज थाने पर तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मोतीगंज थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने, गैंग रेप सहित पास्को एक्ट तथा दलित उत्पीड़न के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त बालिका को 3 नवंबर को उसके गांव के ही शिव कुमार उर्फ बल्ले पुत्र अयोध्या प्रसाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। बालिका के अनुसार उसे गोंडा ले जाकर एक स्थान पर कमरे में बंद करके पांच लोगों ने बारी बारी से गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए। बालिका को जब होश आया तो वह अपने घर आकर अपने परिजनों से आप बीती बताई।
बालिका की बात सुनते ही पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। पीड़िता का पिता 29 नवंबर को थाना मोतीगंज पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ