Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का कार्यक्रम सम्पन









दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा:-श्री रूद्रप्रभा इन्टर कालेज दरियापुर छपिया में तीन दिवसीय स्काउट गाइड के प्रथम सोपान का शिविर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।शिविर का शुभारम्भ ध्वजारोहण, ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ।शिविर का संचालन मण्डल स्काउट गाइड कमिशनर कमलेश द्विवेदी के नेतृत्व में सबसे पहले प्रतिज्ञा ली। 





उन्होंने शिष्टाचार की जानकारी दी एवं स्काउट गाइड के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक बताया।स्काउट मास्टर गयालाल यादव व आरती तिवारी व ट्रेनर श्रवण मौर्या,आलोक त्रिपाठी ने स्काउटिंग का इतिहास, झंडा गीत, ईश प्रार्थना, प्रतिज्ञा नियम, सिटी के संकेत आयु के अनुसार वर्गीकरण, खोज के चिन्ह, बिना बर्तन के खाना बनाने की जानकारी दी। 





स्काउट गाइड में अभिषेक त्रिपाठी अखिलेश यादव कन्हैयालाल शशि तिवारी,कृति गुप्ता ने बिना बर्तन के लिट्टी चोखा आदि बना कर अपने हुनर का प्रदर्शन दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ती गीत, झंडा गीत, लोक गीत भाव गीत दोहे व समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व शिक्षा के प्रति जागरूकता से संबंधित नाटक का मंचन किया।




आये हुए अतिथियों ने बच्चों के प्रस्तुतियों को जमकर सराहा।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल रहे।प्रबंधक सिद्धदात्री त्रिपाठी ने संबोधन करते हुएे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर  संतोषधर द्विवेदी,चंद्रशेखर तिवारी, कात्यायनी त्रिपाठी,श्यामन्तक मणि पाण्डेय,मनोज वर्मा,गणेश राम, विलास, शिवमूर्ति सहित आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे