अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ होने के कारण तमाम अराजक गतिविधियों के नजर में रहता है । नेपाल के रास्ते घुसपैठ की संभावनाएं बरकरार रहती हैं । भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण देश विरोधी गतिविधियों की निगाहें इस सीमा पर लगी रहती हैं और इसी कारण से क्षेत्र में एसएसबी की भी तैनाती की गई है ।
सशस्त्र सीमा बल तथा जिले की पुलिस आपसी सामंजस्य बना कर किसी भी देश विरोधी गतिविधि पर हमेशा नजर बनाए रखते हैं ।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में लगातार जिले के विभिन्न थानों की पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारीओं के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाती रहती हैं ।
रविवार की देर शाम तक पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में महिला थाने के थानाध्यक्ष बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ शहर के अंदर रूट मार्च किया तथा शॉपिंग मॉल एवं सिनेमा हॉल के बाहर स्थिति का जायजा लिया ।
लोगों से पूछताछ की गयी तथा कई वाहनों को रोक कर उन्हें ओवर लोड के लिए हिदायत भी दी गई, कई बाइकों पर तीन लोगों को बैठकर जाते हुए देखकर रोका गया तथा हिदायत देकर छोड़ दिया गया । सीओ सिटी ओपी सिंह ने बताया यह अभियान बराबर चलाया जाता है ताकि अराजक तत्व तथा देश विरोधी ताकते उभर ना सके ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ