शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव द्वारा परियोजना निदेशक डीआरडीए खण्ड विकास अधिकारी बाबागंज एवं उपायुक्त रोजगार के साथ ग्राम विकास कार्यक्रमों की समीक्षा विकास खण्ड बाबागंज की गयी। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम स्वरोजगार सेवक तकनीकी सहायक सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास के तहत विभिन्न स्तर से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान सराय खाण्डेराय महेवामलकिया एवं पुरैली मखदूमपुर के अभिलेखों की जांच की गयी जिसमें अनियमितता पाये जाने पर तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी लेखाकार तथा ग्राम प्रधानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। मनरेगा के कार्यो की समीक्षा की गयी जिसमें अपूर्ण कार्य एवं अनियमितता पाये जाने पर 10 ग्राम रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिश निर्गत करायी गयी तथा कम्प्यूटर आपेरटर द्वारा अभिलेखों में हेरा-फेरी के कारण उनके विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि शौचालय निर्माण में जो अपूर्ण है उसको पूर्ण कराया जाये तथा जियो टैगिंग सहित सम्पूर्ण कार्य समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाये। बैठक में परियोजना निदेशक दयाराम यादव सहित ब्लाक के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ