Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरीब व वंचितो को न्याय दिलाने मे अधिवक्ताओं का योगदान सर्वश्रेष्ठ:सिविल जज









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेंद्र प्रसाद की जयंती की स्मृति मे अधिवक्ता दिवस का  जिले के लालगंज तहसील स्थित सभागार में संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे आयोजको ने पूर्व अध्यक्षो को साल तथा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सारस्वत सम्मान से नवाजा। 





कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण तथा अधिवक्ता अनूप पाण्डेय के देशगीत की प्रस्तुति से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुये बतौर मुख्यअतिथि सिविल जज विनीत यादव ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण मे आजादी के मूल्यो को संरक्षित करते हुये अधिवक्ताओं का अप्रतिम योगदान है। उन्होनें कहा कि वंचितो तथा पीडितो को न्याय के ढ़ाचे मे सदैव आशा की किरण अधिवक्ता समुदाय ही प्रदान करता आ रहा है।





 विशिष्टअतिथि उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र ने कहा कि न्यायिक ढांचे की मजबूती व लोगों के अधिकार को संरक्षित बनाये रखने मे अधिवक्ताओं की भूमिका सामाजिक सरोकार को मजबूती प्रदान करती आ रही है। कार्यक्रम को तहसीलदार अनिल यादव व नायब तहसील ने भी संबोधित किया ! संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन अधिवक्ता विकास मिश्र ने किया। इसी क्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति व कानूनविद समाजसेवी रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर जिला कचहरी प्रांगण स्थित रूलर बार एसोसिएशन  के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया !





 इस मौके पर रूलर बार एसोसिएशन के प्रदेशध्यक्ष मुक्कू ओझा एडवोकेट,जूबाए के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला पूर्व महामंत्री जे पी मिश्रा,उपाध्यक्ष विद्या सागर शुक्ल व रूलर बार के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा उपाध्यक्ष नीरज राय मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह एंव विनय सिंह नीरज तिवारी दिनकर दूबे विवेक तिवारी संदीप उपाध्याय राममूर्ति दीपू आदि अधिवक्तागण  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे