Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हत्या व चोरी में शामिल रहे चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा








शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़।हत्या व चोरी में शामिल रहे अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा है।सोमवार को पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों कोे मीडिया के सामने पेश किया।एसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश वाहन चुराने में माहिर है जो हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे चुके है।उन्होंने बताया कि नगर कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव को सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है जो मीराभवन चैराहे पर खडे़ है।पुलिस टीम बताये गये स्थान पर तुरन्त पहॅुची।







पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे जिन्हे पुलिस ने धर दबोचा।पकड़ा गया बदमाश रवि कुमार वर्मा पुत्र शिव कुमार  नि0मीराभवन पाण्डेय का पुरवा  विकास पाल पुत्र विनोद कुमार नि0 सगरा अष्टभुजानगर व मो0 तैय्यब पुत्र मो0मुस्लिम नि0 आवास विकास कालोनी सभी अभियुक्त कोतवाली नगर के रहने वाले है।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल एक तमंचा एक रिवाल्वर एक मैगजीन पिस्टल एक नम्बर प्लेट व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रवि कुमार वर्मा शातिर किस्म का है उसकी माली हालात काफी कमजोर थी।





अपराध के दम पर खूब पैसा कमाया।एसपी ने बताया कि रवि कुमार कुछ दिन पहले थरवई में एक हत्या भी कर चुका है जिसे पुलिस को तलास है।बदमाशों का यह गैंग बाइक चोरी करता है।चुराई गई बाइकों का नम्बर प्लेट बदलकर दूसरों को सस्ते दामों पर बेच दिया करता है।पैसा कमाने के लिए यह गैंग बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता है।सोमवार को कन्हई पुलिस को भी एक वाहन चोर को पकड़ने में कामियाबी हासिल हुई है।








आईजी के निर्देश पर दोपहर 12बजे से 2 बजे तक चले वाहन चेकिंग में कन्हई एसओ राकेश कुमार ने अतुल पुत्र लहरी नि0 भूपिया मोड डिहवा कोतवाली नगर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया।उसके कब्जे से चोरी की बाइक पल्सर तमन्चा व कारतूस बरामद किया है।पकड़े गये चोर ने पुलिस को बताया कि इस मोटर साइकिल को जौनपुर से चुराया है।पुलिस ने बताया कि यह अभियुक्त 29 नवम्बर को जेल से छूट कर आया था।पुलिस की दोनों टीमों मे सामिल रहे पुलिस कर्मियों को पाॅच-पाॅच हजार के इनाम की घोषणा की है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे