Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवसान मैया की पूजा अर्चना के साथ हुआ दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! नगर के मां बेल्हा देवी धाम पर गुरुवार को ब्रह्मदेव समाज द्वारा अवसान मइया की पूजा हुई। जिसमें सैकड़ों से अधिक संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूजन-अर्चन के बाद आस्था भाव से श्रद्धालु महिलाओं ने दुरदरिया कार्यक्रम का आयोजन किया।सुबह से ही मा बेल्हा देवी में अवसान मइया के पूजन-अर्चन की तैयारियां शुरू हो गई।






 निर्जल व्रत धारणकर महिलाएं नीम के चौरे के नीचे सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुई और परंपरा के अनुसार व्रत कथा व अनुष्ठान संपन्न किया ! प्रसाद के रूप में लाई-चना और मिष्ठान श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। तदनंतर पूजन-सामग्री व अवसान मइया की प्रतिमा का  धाम स्थित सई नदी में विसर्जन किया गया। इसके उपरांत ब्रह्मदेव महिला समाज के पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य के विषय में चर्चा करते हुए  संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य आपसी भाईचारा कायम रखते हुए एक दूसरे  के मदद में हर संभव प्रयास करना है !  इस दौरान वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिला समाज को प्रत्येक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर महसूस न करें और कार्यक्रमों में भागीदारी  निभाए ! दुरदुरिया कार्यक्रम के उपरांत  उपस्थित विशाल महिलाओं के सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन पर चलते हुए समाज की गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता है । 






ब्राह्मण पूरे समाज को श्रेष्ठ पथ दिखाने का काम करता रहा है। अब समाज के लोगों को दूसरों के साथ खुद को भी श्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम करना होगा।हमें  संघटित होकर परोपकार के लिए अग्रणी रहना होगा । महामंत्री  वज्र घोष ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने त्रेता युग में समाज का गौरव बढ़ाया था। आज भी विभिन्न समाज के लोग ब्राम्हण समाज को उसी आदर सत्कार से सर्वोपरि मानते हैं, जैसा कि अतीत में था। लेकिन, अब समाज को सबसे पहले एकता का प्रदर्शन करना होगा।जो अच्छा काम करता है उसी की आलोचना होती है।  इस मौके पर ब्रह्मदेव महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा ने समाज के अनेक इतिहास पुरुषों व विभूतियों का उल्लेख  करते हुए कहा कि समाज बुद्धिजीवियों से भरा पड़ा है। इसका सही इस्तेमाल एक रहकर ही संभव है ! 







इस मौके पर संगठन मंत्री परमानंद मिश्र संजय पांडे प्रेम शंकर तिवारी श्री नारायण शुक्ला शिवेश शुक्ल राकेश तिवारी महामंत्री ब्लाक गौरा संजीव पांडे शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चिंतामणि  शुक्ला विजय नारायण तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष आसपुर देवसरा संजय पांडे ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष कुंडा योगेश त्रिपाठी मंगरौरा संगठन मंत्री राहुल शुक्ला राजकुमार मिश्रा पवन मिश्रा देवेंद्र नारायण तिवारी व महिला समूह की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा श्रीमती डॉ सीमा त्रिपाठी उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा शुक्ला श्रीमती गीता मिश्रा श्रीमती विभा तिवारी श्रीमती दीप्ति मिश्रा श्रीमती निर्मला ओझा  श्रीमती भानु  मिश्रा श्रीमती मोहिनी मिश्रा पुष्पा ओझा  कुसुम तिवारी सुषमा मिश्रा प्रतिभा पांडे भारती पांडे  खुशबू मिश्रा माधुरी मिश्रा कुसुमलता त्रिपाठी शशी पांडे सरिता पांडे  रूपाली मिश्रा कुसुम तिवारी  खुशबू पांडे विमला पांडे  सुधा तिवारी  अंशु शुक्ला  मनोरमा शुक्ला मालती मंजू मिश्रा सहित सैकड़ों से अधिक महिला संगठन के पदाधिकारी गण मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे