Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजनीत के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन









गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रबंध समिति के सचिव की नियुक्ति न होने के कारण महाविद्यालय में उपजी विसंगतियों के सम्बंध में महाविद्यालय शिक्षक संघ ने अध्यक्ष डाॅ0 शैलेन्द्र नाथ मिश्र एवं महामंत्री डाॅ0 मंशाराम वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी को मांगपत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। 






भेजे गये मांगपत्र में कहा गया है कि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रहे स्व0 कश्मीर सिंह सलूजा के निधन के बाद सचिव की नियुक्ति न होने से महाविद्यालय की स्वच्छता हेतु अनुबंधित फर्म के कर्मचारियों का भुगतान लंबित है। जिस वजह से उन्होंने कार्य बंद कर दिया है। वहीं महाविद्यालय की सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा कर्मियों का वेतन भुगतान न होने से उन्होंने भी अपना कार्य बंद कर दिया है। मौजूदा समय में आठ सुरक्षा कर्मियों के स्थान पर दो सुरक्षाकर्मियों से कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही सचिव की अनुपस्थिति में शुल्क का विभिन्न खातों में अंतरण न होने के चलते महाविद्यालय के विभिन्न जरूरी कार्य स्थगित हैं। ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि प्रबंध तंत्र का सचिव मूलतः प्राध्यापकों का नियोक्ता होता है। ऐसे में अभिविन्याश एवं पुर्नचर्चा जैसे पाठ्यक्रमों पर विराम लग गया है। वहीं सचिव की अनुपस्थिति व हस्ताक्षर के अभाव में समय से वेतन भुगतान न होने के कारण महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने आगामी 17 दिसम्बर से कार्य बहिष्कार किये जाने की चेतावनी भी महाविद्यालय प्राचार्य को दिया है।

सचिव के हस्ताक्षर से कर्मियों को होता भुगतान

महाविद्यालय का अध्यक्ष पदेन जिलाधिकारी होते है प्रबंध समित के सचिव  के हस्ताक्षर से कर्मियों व अन्य खर्च का भुगतान होता है,पिछले माह सचिव का देहांत हो जाने से यह पद रिक्त है नियमतः सचिव के बाद चार्ज सह सचिव को मिलना चाहिए,और नए सचिव के लिए चुनाव कराना चाहिये जिससे महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य संचालित होता रहे ।

सफाई  एंव सुरक्षा कर्मी वेतन न मिलने के कारण छोड़ रहे नौकरी 

महाविद्यालय मे साफ सफाई के लिये रखे गए सफाई कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को कई माह से वेतन न मिलने के कारण नौकरी छोड़ कर जा रहे है जिससे महाविद्यालय में गंदगी का अंबार हो गया है वही सुरक्षाकर्मी वेतन के आभाव में महाविद्यालय आना बंद कर दिये है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे