शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । बद्री नारायण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकरौली मादूपुर में परास्नातक गृहविज्ञान विषय में महाविद्यालय की छात्रा ने इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज में टाप किया। विश्वविद्यालय के पहले दीक्षान्त समारोह में महामहिम राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं कुलपति ने छात्रा ममता वर्मा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया था ।
महाविद्यालय ने छात्रा की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सम्मानित किया। सम्मान समारोह आयोजित किया ! समारोह को सम्बोधित करते हुए कालेज के प्राचार्य डा0 तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत हमेशा सफल होती है। महाविद्यालय की प्रबन्धक डा0 अंजना सिंह ने सफलता का श्रेय छात्रा के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों को देते हुए शुभकामनायें दी !
इस दौरान अशोक सिंह , डा0 अनूप सिंह, संजय सिंह, डा0 रचना सिंह, डा0 रवि प्रताप सिंह, डा0 शैलेन्द्र सिंह , विनय सिंह , सुमित यादव, विपुल सिंह ,डॉ.राहुल सिंह, प्रवीण प्रजापति, धनन्जय प्रताप सिंह, रवि मिश्र, निम्मो श्रीवास्तव, अनामिका मिश्रा , अमित सिंह , उदय प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता, राजीव यादव आदि मौजूद रहे । संचालन मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश सिंह ने किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ