Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस के हत्थे चढ़ा बीस हजार का इनामी अपराधी







अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। बीस हजार रूपये के ईनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।




      

स्थानीय थाने की पुलिस रविवार अपराह्न गोकरन नाथ शिवाला आर्यनगर मार्ग पर वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भम्रण पर थी। इसी बीच शातिर अपराधी तिलकराम शुक्ल निवासी भीटी पटखौली कोतवाली देहात गोण्डा की मौजूदगी सरयू नहर पुल के पास होने की सूचना मुखबिर से मिली। 





उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरपी सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, आरक्षी सुबेन्द्र सिंह ने पहुंचकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बीस हजार रूपये का ईनाम घोषित कर रखा था। इस पर गैंगस्टर की भी  कार्रवाई हुई थी, जिसमें आरोपी वांछित था। इसके अतिरिक्त इटियाथोक थाना क्षेत्र के रानी रुदापुर रामजानकी मन्दिर से मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी भाग निकला था। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात गोण्डा व थाना इटियाथोक में चोरी के मामले में भी आरोपित है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे