विषय परिस्थितियों से गुजर रहे किसान, एकजुटता जरूरी : बब्बू सिंह विशेन
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व किसानों, गरीबों के अगुवा शैलेंद्र कुमार सिंह बब्बू सिंह विशेन ने रविवार को महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर गांव, खेत और खलिहान जाकर किसानों तथा गरीबों को कंबल वितरित किया और मिठाई खिलाकर एकजुटता का संदेश दिये |
जिले के काजीदेवर जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह बब्बू विशेन अपने समर्थकों के साथ रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गये और किसानों, गरीबों तथा असहायों से मिलकर उन्हें कम्बल वितरित किया तथा मिठाई खिलाकर एकजुटता का संदेश दिया। मौका था देश के महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन।
उन्होंने कहा कि चरण सिंह जी ने आजीवन किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। सही मायने में चौधरी चरण सिंह किसानों के असली मसीहा थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों को एकजुट करके अन्नदाताओं की शक्ति का एहसास कराने का काम किया था। उनका मानना था कि जब किसान खुशहाल रहेगा, तब देश खुशहाल होगा। किसान नेता बब्बू सिंह विशेन ने कहा कि देश का किसान आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसलिए किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर बब्बू सिंह के साथ टीम बब्बू सिंह विशेन के प्रदीप मिश्र व अन्य साथी भी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ