Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर में किसान मजदूर संघर्ष पार्टी का आगाज संजय सिंह को बनाया गया जिला अध्यक्ष








अखिलेश्वर तिवारी 
 बलरामपुर ।। लोकसभा चुनाव अब कुछ ही महीनों बाद होने हैं और चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए सभी राजनीतिक  पार्टियों ने अपना गुणा भाग शुरू कर दिया है । बलरामपुर में किसान मजदूर संघर्ष पार्टी का आगाज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर ने जिले की जिम्मेदारी संजय सिंह को सौंपा है । संजय सिंह को उन्होंने जिला अध्यक्ष घोषित करते हुए जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है । 






एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भुधर ने बताया कि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने हित साधने के लिए किसानों, मजदूरों व युवाओं का उपयोग तो किया है परंतु उनकी समस्याओं के निदान के लिए कुछ नहीं किया है । आज गन्ना किसान परेशान हैं पर्चियां नहीं मिल रही हैं परंतु कोई उनकी समस्या को सुलझाने की हिमाकत नहीं कर रहा है । उन्होंने प्रशासन को आगाह किया है की तत्काल गन्ना किसानों के परचियों की समस्या को दूर करें अन्यथा उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी । 





उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिसकी घोषणा आने वाले समय में कर दी जाएगी । जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वह जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे । वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सादिक मलिक व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव स्वामीनाथ मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे