अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। शनिवार को देर शाम कौशलपुरी कालोनी फेज टू के अपने ही आव आवास पर प्रधान पुत्र ठेकेदार अजय प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में घटना स्थल से पुलिस को मिली रिवाल्वर चोरी की है।
पुलिस सूत्रों की माने तो लगभग 4 साल पहले तारुन क्षेत्र से ट्रेड टैक्स ऑफिसर की रिवाल्वर बताई जा रही है।जिसमें तारुन थाने में तहरीर भी दी गई थी। बताते है मामले में पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस मृतक ठेकेदार की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है। सोनू की मौत के पहले प्रेमिका ने फोन किया था। फोन पर दोनों की तू तू मैं मैं भी हुई थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ