शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। सूबे मे हनुमान जी को लेकर योगी सरकार के मंत्रियो की सियासी बयानबाजी से नाराज यूथ कांग्रेस मे भी सोमवार को मोर्चा संभालती दिखी।जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम मे जुटे सैकडो युवा इंकाईयो ने मंदिर परिसर मे स्थित हवनकुंड मे योगी सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर योगी सरकार को हनुमान जी को जाति के घेरे मे रखने की कवायद पर गुस्से का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हवन की आहुति देते हुए योगी सरकार के मंत्रियों के द्वारा हनुमान जी को लेकर आवांछित टिप्पणियो पर बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजाराम योगी सरकार को सम्मति दे भगवान की धुनि कर संकीर्तन मे भाग लेते हुए हवन पूजन के जरिए भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना करते दिखे। कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के बाद हनुमान जी को लडडूओं का भोग लगाते हुये मंदिर मे आये हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संयोजन यूथ कांग्रेस रामपुरखास विधानसभा अध्यक्ष सुधीर तिवारी व यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष अंशुमान तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभु तिवारी अम्बुज मिश्र जिला सचिव ओम पाण्डेय रजत तिवारी, जितेंद्र द्विवेदी शुभम श्रीवास्तव बच्चा तिवारी मंटू तिवारी राजन मिश्रा ललित तिवारी संजय वैश्य आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ