Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वास्थ्य एवं पोषण पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! तरुण चेतना व् समावेशी स्वास्थ्य सुरक्षा फोरम  द्वारा स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अफीम कोठी प्रतापगढ़ में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दे पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें एयनयम० सेंटर व  ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया 








     कार्यक्रम के शुरू में आयोजक संस्था तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि गरीब पिछड़े दलित मुस्लिम आदि वंचित समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बिना किसी भेदभाव के बन सके। इसी क्रम में एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजशेखर ने कहां की हमारी पूरी कोशिश है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बन सके इसके लिए हमारा प्रयास सदैव जारी रहेगा. उन्होंने एनएचएम के टोलफ्री नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई  स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। 
 कार्यक्रम में  आक्स्फाम के ट्रेनर मजहर रसीदी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया की स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं तक पहुच बनाने की बात सतत विकास लक्ष्य में की गयी है.  उन्होंने बताया कि बताया इसके लिए हमें लोगो को जागरूक कराना होगा. कार्यक्रम में ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति समिति के कार्य  और आगे की कार्य योजना बनाया गया  इस कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति केपूर्व सदस्य डा० विजय कुमार ने बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लड़के और लडकियों में भेद भाव नहीं करना चाहिए तथा सबको सामान अधिकार मिलने चाहिए. कार्यक्रम में महिला समाख्या  की रीता श्रीवास्तव व् बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी विद्या देवी  ने भी अपने विचार व्यक्त किये.  






कार्यक्रम में एडवोकेट नफीस अहमद, वरिष्ट पत्रकार श्यामलाल मिश्रशेर बहादुर, मो० सईद, हकीम अंसारीअच्छेलाल बिंदशमीम अंसारीरीनायादव सहित क्षेत्र की आशा व् आंगनबाड़ी कार्यक्रत्री उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे